मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कल शाम भोपाल निकलना था, लेकिन वे इंदौर ही रूके और कनकेश्वरी गरबा के अलावा शहर के मध्य गंगवाल बस स्टैण्ड के समीप एमओजी लाइन में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने इस गरबा में शामिल होने के साथ खासतौर से सौगात मिश्रा को खासी तवज्जो दी, जिससे राजनीतिक रूप से मिश्रा को ताकत मिली। मुख्यमंत्री ने सौगात मिश्रा के साथ संयोजक आलोक दुबे को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी। जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद रहे। हृदयेश दीक्षित ने भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





