शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भाजपा ने फिर किया काकाणी पर अगवानी के लिए भरोसा

भाजपा में पहले से इंदौर विमानतल पर अगवानी की जिम्मेदारी निभाने घनश्याम काकाणी पर संगठन ने फिर से भरोसा किया है। काकाणी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, केबिनेट मंत्री और भाजपा से…

भाजपा ने फिर किया काकाणी पर अगवानी के लिए भरोसा

भाजपा में पहले से इंदौर विमानतल पर अगवानी की जिम्मेदारी निभाने घनश्याम काकाणी पर संगठन ने फिर से भरोसा किया है। काकाणी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, केबिनेट मंत्री और भाजपा से जुड़े विशिष्ठजनों के इंदौर विमानतल पर आगमन को लेकर लम्बे समय से जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विमानतल पर अगवानी करने के अलावा बाहर से आने वाले कई मंत्री और वरिष्ठ नेता महाकाल बाबा के दर्शन के लिए भी जाते हैं उनकी व्यवस्था भी दर्शन के लिए कराना सहित अन्य कार्य काकाणी कर रहे हैं। काकाणी के सत्कार प्रभार की अच्छी व्यवस्था पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने घनश्याम काकाणी पर दोबारा भरोसा करते हुए सत्कार प्रभारी बनाया। साथ में सहप्रभारी के रूप में विशाल यादव, अमित पालीवाल, मयंक अग्निहोत्री, जयेश पंचोली को भी बनाया है। विशाल यादव को सहप्रभारी के साथ भाजपा कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई है। काकाणी प्रदेश से लेकर केन्द्र तक के कई नेताओं से अच्छे ताल्लुकात रखते है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5