गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

आंदोलन समाधान के लिए होना चाहिए, समस्या के लिए नहीं

विजयादशमी कार्यक्रम में मोहन भागवत ने युवा पीढ़ी को दिया संदेश

आंदोलन समाधान के लिए होना चाहिए, समस्या के लिए नहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव और शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आज नागपुर में हुआ। 1925 में नागपुर में ही संघ की स्थापना हुई थी। आज हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शस्त्र-पूजन हुआ और पथ-संचलन भी निकाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने आंदोलन कर रही युवा पीढ़ी को कहा कि वे समाधान के लिए आंदोलन करें, समस्या के लिए नहीं। इस तरह के आंदोलन से फ्रांस, बांग्लादेश जैसे कई देश जल चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम जब भी बंटे, तब कमजोर हुए। भागवत ने यह भी कहा कि हमारे पूर्वज एक हैं और विकास वही है जो सबको साथ लेकर चले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 October 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 October 2026, पृष्ठ 1