रविवार, 18 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

मेरी शादी में जरूर आइए योगी जी

केरलम की लड़की ने सीएम को लिखा भावुक पत्र

मेरी शादी में जरूर आइए योगी जी

केरलम की रहने वाली अरुंधति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी शादी में शामिल होने का न्योता दिया है। अरुंधति योगी को सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि बड़े भाई की तरह मानती हैं। बचपन में योगी का एक वीडियो देखकर उनकी भावनाओं को लेकर सोच बदल गई थी। अब अपनी शादी के खास मौके पर उन्होंने योगी को हाथ से लिखी दो पन्नों की चिट्ठी भेजी है। इसमें उन्होंने शादी में आने या कम से कम अपना आशीर्वाद देने की अपील की है।

मेरी शादी में जरूर आइए योगी जी

वह योगी आदित्यनाथ की जिंदगी के सफर को हिम्मत और लगातार कोशिश करते रहने की प्रेरणा के तौर पर देखती हैं। जब भी उन्हें खुद पर भरोसा कम होता महसूस होता है, योगी से मिली सीख उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत देती है। 20 दिसंबर को अरुंधति और राहुल की शादी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1