शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बैतूल के 8 श्रद्धालुओं की मौत

खाटूश्याम जारहेथे कोटा के पास गिरी गाड़ी

बैतूल के 8 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सीमलिया के पास मध्य प्रदेश से जयपुर जा रही 25 यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 से अधिक यात्री जख्मी हो गए। सभी श्रद्धालु बैतूल के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो खाटूश्यामजी के दर्शन को लेकर घर से शुक्रवार को निकले थे। हादसे में बस ड्राइवर की भी मौत की खबर है। घायलों को बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। जबकि बस को क्रैन से बाहर निकाला गया। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1