शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

खंडेलवाल कराएंगे सर्व समाज का सामूहिक विवाह

प्रदेश का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह संस्था सृजन के बैनरतले कराने का दावा

संस्था सृजन अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, महिला संयोजिका तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि 12 दिसंबर को निःशुल्क सर्वसमाज सामूहिक विवाह होगा। कमलेश-तनूजा खंडेलवाल ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक हुए 15 आयोजनों में 1144 बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। एक पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार से हिंदू रीति रिवाज द्वारा विवाह होगा। आयोजन के लिए अब तक 14 प्रविष्टियां आ चुकी है। रजिस्ट्रेशन का सिलसिला अभी जारी रहेगा। आयोजन की तैयारियों में 37 समितियों के माध्यम से 550 कार्यकर्ताओं की टीम जुटी हुई है। सामाजिक समरसता का एक बडा मिसाल कायम होगा। खंडेलवाल दम्पत्ति का कहना है कि संभवता मध्यप्रदेश में सामूहिक विवाह का सबसे वृहद आयोजन होगा। महिला संयोजिका तनुजा खंडेलवाल के नेतृत्व में फेरे और कन्यादान और भोजन व्यवस्था मातृ शक्तियों द्वारा संभाली जाएगी। जोड़ों को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री उपहार में दी जाएगी। भाजपा के कई नेताओं को भी निमंत्रण दिए जाएंगे। वहीं समाज और संतों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5