इंदौर। सिटी धार से इन्दौर की ओर आ रही एक इंटरस्टेट बस में क्षमता से अधिक पार्सल भरे होने पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को जब्त किया और 20 हजार का जुर्माना लगाया, जो अधिकतम था। नेशनल परमिट वाली बस एमपी-44 7773 में सवारियां नहीं थीं, लेकिन बस के अंदर और छत पर बड़ी संख्या में पार्सल रखे क्रमांक झेडई हुए थे। क्षमता से अधिक पार्सल लदे होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ रहा था और वह सड़क पर एक तरफ झुककर चल रही थी। इस स्थिति से सड़क पर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर चंदननगर थाने पर खड़ा करवाया। यातायात निरीक्षक सैयद काजिम हुसैन ऱिजवी चंदननगर थाने पहुंचे और बस के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




