गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

माहेश्वरी समाज परिचय सम्मेलन में सभापति आएंगे

श्री माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ सेवा ट्रस्ट द्वारा अ.भा माहेश्वरी विवाह योग्य युवा परिचय सम्मेलन 24, 25 एवं 26 अक्टूबर को दस्तूर गार्डन पर आयोजित होगा। कमलनारायण भुराडिया ने बताया कि…

श्री माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ सेवा ट्रस्ट द्वारा अ.भा माहेश्वरी विवाह योग्य युवा परिचय सम्मेलन 24, 25 एवं 26 अक्टूबर को दस्तूर गार्डन पर आयोजित होगा। कमलनारायण भुराडिया ने बताया कि शुभारंभ सुबह 10.30 बजे होगा और माहेश्वरी समाज के सभापति संदीप काबरा और संगठन मंत्री विजय राठी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में भरत तोतला, रामेश्वरलाल बिन्ननी, सागरमल खटोड़ का ट्रस्ट द्वारा सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम से कमलनारायण भुराडिया, सत्यनारायण बाहेती, कल्याणमल मंत्री, बसंत खटोड़, भरत सारडा, राजकुमार साबू, गोविंद बेडिया, विमल लालावत, लक्ष्मण पटवा, रामस्वरूप मूंदड़ा, अशोक धूत, मनीष बिसानी, रामकृष्ण जाखेटिया, अमित भराणी, अर्चना माहेश्वरी, राखी काबरा, श्रीकिशन भय्या, पुरुषोत्तम पसारी, मुकुटबिहारी झंवर, विजय कालानी, रामेश्वरलाल असावा सहित अन्य प्रमुख रूप से जुड़े हैं। बड़ी संख्या में माहेश्वरी युवक- युवतियों की प्रविष्टियां आई है। कार्यक्रम स्थल पर पूरी व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। तैयारियां अंतिम दौर में है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7