माहेश्वरी समाज की नौवीं इकाई हाईवे क्षेत्र ने विजय महोत्सव समाजजनों के साथ मनाया। हाईवे क्षेत्र के अलावा इंदौर के भी उन लोगों को जोड़ा जिन्होंने 1 हजार रु. में तम्बोला का टिकिट खरीदा था। तम्बोला पर 5 लाख रु. तक का इनामी पुरस्कार रखे गए थे। रिमोर्ट से रावण दहन किया गया था। इसके अलावा आतिशबाजी भी की गई। भोज का आयोजन भी हुआ। पूरे आयोजन की योजना सत्यनारायण मंत्री पप्पू ने बनाई थी। निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। 2 लाख रु. का पुरस्कार मंजू जाजू बिजासन क्षेत्र को मिला। पहली लाइन 25 हजार की मुदित राठी ने जीती। सत्यनारायण मंत्री पप्पू, राजेश गट्टानी, सुनील मालू, श्याम सारडा सहित अन्य की भूमिका प्रमुख रही।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




