भारतीय जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक दीपक जैन टीनू ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बाबूसिंह रघुवंशी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जनसंघ की वैचारिक यात्रा, एकात्म मानववाद, आपातकाल, जेपी आंदोलन तथा राष्ट्रहित के लिए समर्पण और त्याग की परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की और जनसंघ की ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा तथा राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर दिया। दीपक जैन टीनू ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर जनसंघ की 75 वर्षों की वैचारिक यात्रा, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की परंपरा के प्रतीक स्वरूप 75 दीप प्रज्वलित किए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




