खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा संचालित एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव (ईएडी) और लोकल स्टार्टअप्स मीट (एलएसएम) द्वारा देश में उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंदौर में एलएसएम का आयोजन कल शनिवार 24 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक एआईसी – प्रेस्टीज इंस्पायर फाउंडेशन इंदौर पर रखा गया है। खड़गपुर संस्थान द्वारा अब तक ईएडी के माध्यम से 15 से अधिक शहरों में 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों तक उद्यमिता का सन्देश पहुँचाया जा चुका है। वहीं एलएसएम पहल के अंतर्गत 13 से अधिक बड़े शहरों में 1500 से अधिक स्टार्टअप्स और 110 से अधिक वेंचर कैपिटल फंड्स (वीसीएस) तक पहुँच बनाई गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






