सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ताई को सम्मान, विजयवर्गीय को नजर अंदाज पर भड़के एकलव्य

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के इंतजार में मंच पर बैठे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सुमित्रा महाजन, मालिनी गौड़, कृष्णमुरारी मोघे के अलावा कई संत भी मौजूद थे। तभी वहां एकलव्य सिंह गौड…

ताई को सम्मान, विजयवर्गीय को नजर अंदाज पर भड़के एकलव्य

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के इंतजार में मंच पर बैठे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सुमित्रा महाजन, मालिनी गौड़, कृष्णमुरारी मोघे के अलावा कई संत भी मौजूद थे। तभी वहां एकलव्य सिंह गौड भी पहुंचे। उन्होंने मंचासीन संतों को प्रणाम किया, इसके बाद उन्होंने ताई को प्रणाम कर समीप बैठे विजयवर्गीय से नजरें नहीं मिलाई और न ही उनसे आशीर्वाद लिया। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो अपलोड कर विपरीत माहौल बनाने वाले पोर्टल पर एकलव्य सिंह गौड भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर ही इसका जवाब दिया। उन्होंने वीडियो को काट छांट करके बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि बताया जा रहा है उन्होंने विजयवर्गीय से पहले ही मुलाकात कर ली थी जो विडियो में नहीं बताया गया।

ताई को सम्मान, विजयवर्गीय को नजर अंदाज पर भड़के एकलव्य

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2