गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बोहरा समाज के शहजादा का इंतकाल

बोहरा समाज के मीडिया प्रभारी म़जहर हुसैन सेठजीवाला, शेख ख़ुजैमा पेटीवाला ने बताया कि धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के छोटे भाई शहजादा इदरिस बद्रुद्दीन का मुंबई में इंतकाल हो गया।…

बोहरा समाज के शहजादा का इंतकाल

बोहरा समाज के मीडिया प्रभारी म़जहर हुसैन सेठजीवाला, शेख ख़ुजैमा पेटीवाला ने बताया कि धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के छोटे भाई शहजादा इदरिस बद्रुद्दीन का मुंबई में इंतकाल हो गया। वह 74 वर्ष के थे। 52वें धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के पांचवें सुपुत्र थे। उन्होंने दुनिया भर में शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देते हुए, लगभग पांच दशक समुदाय की सेवा में समर्पित किए। शिक्षा उनके जीवन के कार्यों का मुख्य केंद्र रही। उनके मार्गदर्शन में, विभिन्न देशों में ह़जारों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने वाले समुदाय के वैश्विक विद्यालयों के नेटवर्क का विस्तार और विकास हुआ। उन्होंने शैक्षणिक स्तर को म़जबूत करने, पाठ्यक्रम विकसित करने और युवा विद्यार्थियों के लिए सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक बनाने वाले शैक्षिक प्रकाशनों को पेश करने में गहरी रुचि दिखाई। आधुनिक शिक्षण पद्धति और तकनीक को अपनाने के लिए उन्होंने प्रोत्साहित किया। शह़जादा बद्रुद्दीन ने यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे में धर्मगुरु के विशेष प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए और समाज के प्रति शांति, सद्भाव और सेवा का संदेश देते हुए सरकारी अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ संबंध बनाए रखे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7