जत्रा का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक गांधी हॉल स्थित पोद्दार प्लाजा पर किया जाएगा। आयोजन में खानपान के साथ मराठी संस्कृति और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिलेगी। संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा का यह 26वां संस्करण हर साल की तरह इस बार भी उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही और भूमिपूजन भी किया गया। बाबा साहेब तराणेकर,वरिष्ठ महाधिवक्ता अविनाश सिरपुकर, पार्षद सुरेश टाकUकर, सरबजीत सिंह के आतिथ्य में हुए आयोजन में सुधीर दांडेकर, राजेश शाह, तृप्ति महाजन, सुमेधा बावकर, सुप्रिया पुंडलिक, संकेता देशकुलकर्णी सहित अन्य ने सामूहिक रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




