राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की महत्वपूर्ण वार्षिक अ.भा. कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में 2 से 4 नवम्बर तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान देशभर में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ नशे की समस्या, डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध कंटेंट, बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप और वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा होगी। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह बैठक में इंदौर में आयोजित होगी। 2 से 4 नवंबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि संघ के देश भर में होने वाले कार्यक्रम और गतिविधियों की समीक्षा भी होगी। अब तक हुए कार्यों का आंकलन भी किया जाएगा, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। देश और दुनिया से जुड़े मौजूदा मुद्दों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। इनमें नशीली दवाओं की समस्या, नए डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध कंटेंट, बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप और वैश्विक परिदृश्य प्रमुख हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में इन विषयों पर विचार-विमर्श के साथ संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। नशे की समस्या पर भी चर्चा की जा सकती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






