शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वृद्धा आश्रम में जनजागरूकता कार्यक्रम

भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत स्टेट एक्शन प्लान के तहत कल आस्था वृद्धाश्रम, इंदौर में वरिष्ठजनों के लिए संवेदनशीलता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम…

वृद्धा आश्रम में जनजागरूकता कार्यक्रम

भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत स्टेट एक्शन प्लान के तहत कल आस्था वृद्धाश्रम, इंदौर में वरिष्ठजनों के लिए संवेदनशीलता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वरिष्ठजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार, आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों, पोषण, सामान्य रोगों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सीपीआर प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। अधिकारी डॉ. जितेन्द्र भालसे, डॉ. महेश पोरवाल, डॉ. अंकिता जैन, डॉ. ज्योति बडोले, डॉ. पवन चव्हाण, शैलेन्द्र सोलंकी, नीता कुचेरिया एवं वृद्धा आश्रम के श्री दीक्षित, सोनिया लोहरे भी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5