गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अग्रवाल महिलाएं कराएंगी कान्हा की रासलीला

मेले का भी होगा आयोजन

अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज के तत्वावधान में शनिवार 24 अक्टूबर को शाम 7 बजे से नारनोली अग्रवाल पंचायती ट्रस्ट भवन पर कान्हा की मनमोहक रासलीला एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेले का आयोजन भी होगा, जिसमें कई स्पर्धाएं जिसमें व्यंजन ड्रेस, फायरलेस कुकिंग और मनोरंजन गेम, तम्बोला, युगल नृत्य प्रतियोगिताएं भी होगी। आयोजन में अतिथि विनोद अग्रवाल, टीकमचंद गर्ग, किशनलाल ऐरन, गोविंद सिंघल, पीडी अग्रवाल कांट्रेक्टर, पवन सिंघानिया मोयरा, उषा बंसल, जगदीश गोयल बाबाश्री होंगे। आयोजन से शीला अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, चंचल गर्ग, चन्द्रकला ऐरन, शोभा जैन, कृष्णा गर्ग, उमा गोयल, निर्मला ऐरन जुड़ी हुई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6