क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के द्वारा कल किए गए ऑनलाइन ऑक्शन में 80 में से 78 वीआईपी नंबर नीलाम कर दिए गए हैं। आरटीओ की इस नीलामी प्रक्रिया में अधिकांश नंबर बेस प्राइस पर ही दिए गए हैं। नई खरीदी गई गाड़ियों में वीआईपी नंबर हासिल कर लगाने का क्रेज बढ़ते जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपनी नई गाड़ी पर अपनी पसंद का नंबर ही लगाना चाहते हैं। नागरिकों की चाहत को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के द्वारा इस तरह के वीआईपी नंबर को हर गुरुवार को ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से अलाट किया जाता है। कल भी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के द्वारा करीब 80 वीआईपी नंबर आवंटन के लिए रखे गए थे। इसमें ऑनलाइन ऑक्शन में नंबर लेने की इच्छुक लोगों के द्वारा अपनी बोली लगाई गई। जिन लोगों की बोली जिस नंबर पर सबसे ज्यादा थी उसे वह नंबर आवंटित करने का काम किया गया। इस पूरी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कल 80 नंबरों को रखा गया था इसमें से 78 नंबर आवंटित करने का काम हो गया है।
परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर से मिली जानकारी के अनुसार एमपी 09 बीजेड 0003 नंबर 50000 रु. में गया है। इसके साथ ही एमपी 09 बीजेड 7000 नंबर को 26000 रुपए में आवंटित किया गया है। इसके अलावा एमपी 09 एक्यू 0088, एमपी 09 एवी 0123, एमपी 09 बीक्यू 0789, एमपी 09 डीक्यू 0033 नंबर भी आवंटित कर दिए गए हैं। इनमें से हर नंबर 25000 रु. में दिया गया है। इसके अलावा एमपी 09 बी जेड 9990 नंबर का आवंटन 19000 रुपए में हुआ है। जबकि एमपी 09 बी जेड 1001 नंबर मात्र 15500 रुपए में गया है।
5.63 लाख में गया 1 नंबर- विभाग से
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों आयोजित किए गए नंबर के ऑप्शन में एमपी 09 बी जेड 0001 नंबर की नीलामी 5.63 लाख रुपए में हुई है। इस नंबर को प्राप्त करने के लिए चार व्यक्तियों के द्वारा बोली लगाई गई थी। ऑनलाइन ऑक्शन के दौरान इनमें शहर व्यक्ति ने बढ़ा कर बोली लगाना शुरू कर दिया था। इस स्थिति के चलते हुए यह नंबर इतनी ऊंची कीमत पर गया है। इसी तरह से नंबर एमपी 09 बी जेड 9999 की नीलामी भी 1.20 लाख में हुई है। जब कि इस नंबर की कीमत विभाग के द्वारा मात्र 25000 रु. रखी गई थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






