इंदौर शहर में अब कंपोजिट प्लास्टिक बॉडी गैस सिलेंडर की लगातार डिमांड बढ़ रही है। लोहे के गैस सिलेंडर के मुकाबले वजन में हल्का पारदर्शी बॉडी होने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखने और इधर से उधर ले जाने में भी आसानी होने से इसकी उपभोक्ताओं में लगातार मांग बढ़ रही है। यही नहीं लोहे के भारी भरकम सिलेंडर से मुक्ति और इसकी बॉडी को जंग भी नहीं लगता है।
बड़ी बात यह है कि इंदौर जैसे महानगर शहर में जबरदस्त डिमांड के चलते तीनों प्रमुख ऑयल कंपनी भारत, इंडेन और एचपी ने इंदौर सहित अन्य प्रमुख शहरों में अपना नए जमाने का 10 किलोग्राम क्षमता वाला नया प्लास्टिक बॉडी कम्पोजिट गैस सिलेंडर की डिलेवरी शुरू कर दी है।
इन सिलेंडरों की खासियत: इसमें गैस
सिलेंडर की खासियत है कि यह सिलेंडर फाइबर और प्लास्टिक कंपोजिट मटेरियल से बने होते हैं। यह ट्रांसलूसेंट (पारदर्शी) भी है। साथ ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखने में भी बेहद उपयोगी साबित हो रहे है।
14 किलोग्राम की जगह इसमें मिल रहा
10 किलोग्राम वजन-वहीं पारदर्शी होने से बाहर से ही सिलेंडर में कितनी गैस बची है इसका स्तर भी आसानी से उपभोक्ता देख सकते है। यही नहीं नया कनेक्शन लेने या अपने पुराने लोहे के सिलेंडर को इस फाइबर सिलेंडर से बदलवाने के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस वितरक एजेंसी से संपर्क कर सकते है। वहीं 14 किलोग्राम की जगह इसमें 10 किलोग्राम गैस मिल रही है। इसके लिए जो नियम बनाए गए है। जिसके तहत तीनों प्रमुख ऑयल कंपनी द्वारा बुकिंग के एक ही दिन में 3 से 4 घंटे में कस्टमर को नया प्लास्टिक बॉडी वाला सिलेंडर डिलिवरी किया जा रहा है। पहले चरण में तीनों ऑयल कंपनी ने अपने अपने हिसाब से इंदौर सहित प्रमुख शहरों में पिछले दिनों सेवा शुरू कर दी थी। वहीं अब अपने हिसाब से अन्य शहरों में भी इस नए प्लास्टिक बॉडी कॉमोजिट गैस सिलेंडर की सेवा देने की तैयारी चल रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




