शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बिचौली में 4.25 करोड़ के कामों का आज भूमिपूजन

नगर निगम के द्वारा ग्राम बिचौली के शहरी क्षेत्र में 4.25 करोड रुपए के विकास कार्यों का आज भूमिपूजन किया जाएगा। निगम के जोन 19 के वार्ड 76 में 4…

नगर निगम के द्वारा ग्राम बिचौली के शहरी क्षेत्र में 4.25 करोड रुपए के विकास कार्यों का आज भूमिपूजन किया जाएगा। निगम के जोन 19 के वार्ड 76 में 4 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों का शनिवार को भूमिपूजन होगा। छह कार्यों में सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, ड्रेनेज लाइन बिछाने, शासकीय स्कूल में शेड और टॉयलेट ब्लॉक बनाने तथा स्ट्रीट लाइट लगाने के काम शामिल हैं।

बिचोली मर्दाना में स्कूल से बायपास सर्विस रोड तक सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाने के लिए 1.82 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। आनंद हेरिटेज के सामने रिफियल्स स्कूल के पास सड़क निर्माण पर 44.38 लाख रुपए खर्च होंगे। वहीं, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शेड, टॉयलेट ब्लॉक और अन्य जरूरी कार्यों के लिए 88.91 लाख रुपए प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार प्रगति विहार कॉलोनी में ड्रेनेज वाटर लाइन डालने पर 47.12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। बिचोली मर्दाना के पहाड़ी टेकरी क्षेत्र की बेक लाइन में ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए 48.78 लाख रुपए प्रस्तावित हैं। इसके अलावा बायपास सर्विस रोड से शासकीय स्कूल के सामने होते हुए निगम सीमा तक पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 14 लाख रुपए खर्च होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4