हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के बीच सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सहित उनके पूरे शाही परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सावधानी के तौर पर भारी सुरक्षा वाले बंकर युक्त महलों के बीच लगातार ट्रांसफर हो रहे हैं यानी उनकी लोकेशन लगातार बदली जा रही है। शाही परिवार को बंकर में शिफ्ट किया गया है। क्राउन प्रिंस पिछले करीब एक हफ्ते से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

