बांक पंचायत के सरपंच सोहराब पटेल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना निदेशक को चिट्ठी लिखी जिसमें बताया कि धार रोड स्थित नेशनल हाई-वे- 47पर क्षतिग्रस्त एवं असमान एक्सपेंशन जॉइंट की तत्काल मरम्मत तथा पूर्व में भेजे में यह पत्र लिखा गया। सरपंच पटेल ने लिखा कि इन्दौर से अहमदाबाद का यह राष्ट्रीय राजमार्ग अत्यधिक असमान एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जिसके कारण उपयोगकर्ताओं, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना की आशंका सड़क बनी हुई है। उक्त स्थल पर एक्सपेंशन जॉइंट की सतह असमान होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को इसे पार करते समय वाहन का संतुलन बनाए रखने में कठिनाई हो रही है तथा वाहन चालक फिसलकर सड़क पर गिर रहे हैं। साथ ही, वाहन चालकों के केंद्रीय डिवाइडर की ओर गिरने अथवा उससे टकराने की गंभीर आशंका भी बनी हुई है, जिससे गंभीर चोट एवं जनहानि हो सकती है। यह अत्यंत खेदजनक है कि उक्त समस्या के संबंध में पूर्व में भी आपके कराया जा चुका है, किंतु अब तक आपकी ओर से कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है। इस दौरान भी उक्त स्थल पर वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। इसके बावजूद का नहीं आवश्यक मरम्मत, सुधार और लेबलिंग कार्य करवाया जाए, जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो तब तक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक अस्थायी सुरक्षा उपाय, चेतावनी संकेतक एवं अन्य उपयुक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्यवाही की जाए। खासतौर से बांक क्षेत्र में सबसे पहले निरीश्रण कर कार्य कराया जाए। इस शिकायत पर क्या कार्रवाई की जा रही है उससे भी अवगत कराने के लिए सरपंच ने लिखा है। समस्या निराकरण होना अत्यंत चिंताजनक है। सरपंच पटेल ने फोटोग्राफ भी साथ में भेजे है और लिखा कि तत्काल निरीक्षण करवाकर


यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





