शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी, ऐप डाउनलोड कराकर दंपत्ति से ऐंठे 2 लाख रुपए

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने…

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिखाकर दंपत्ति को अपने जाल में फंसाया और फर्जी ऐप के जरिए ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिल्वर स्प्रिंग फेज-01 नायता मुंडला निवासी मनीषा गुप्ता पति जितेंद्र गुप्ता, ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि गत 14 अगस्त 2026 को उनके मोबाइल पर फेसबुक चलाते समय ट्रेडिंग लर्निंग ग्रुप नाम से एक विज्ञापन दिखाई दिया था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को प्ले स्टोर से नाम का एक ऐप डाउनलोड कराया और नेगोशिएट डील के तहत निवेश करने पर 2 से 10 प्रतिशत तक के दैनिक लाभ का प्रलोभन दिया। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़िता और उनके पति जितेंद्र गुप्ता ने बताए गए खातों में कुल दो लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्हें रकम और मुनाफा वापस नहीं मिला, तब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन अर्चना शर्मा, फर्जी ऐप के धारकों तथा मोबाइल नंबरों 9706932141, 7317345096, 9173146052, ±44-7862629480 के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9