शेयर बाजार में एक बार फिर क्रैश देखने को मिला है। आज मार्केट ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बिखर गए। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 700 अंकों का गोता लगा गया, तो वहीं निफ्टी 200 अंक से ज्यादा फिसल गया। बाजार में आए इस भूचाल के बीच मारुति, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और बीईएल जैसे बड़े शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे हुए नजर आए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






