गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

चांदी में जमकर गिरावट जारी

हाई पर गई थी चांदी उसकी आधी भी नहीं रही

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी लगातार गिर रहे हैं। चांदी में बड़ी गिरावट हो रही है। समाचार लिखे जाने तक चांदी में करीब साढ़े 5 हजार रुपये और सोना में करीब 1800 रुपये की गिरावट आज सुबह मार्केट खुलते ही दर्ज की गई। सोना जहां 144326 रु. प्रति 10 ग्राम एमसीएक्स पर आ गया। वहीं चांदी आज सुबह 2 लाख 3 हजार 650 रु. किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

उल्लेखनीय है कि चांदी करीब 4 लाख 20 हजार रुपये हाई पर पहुंची थी और अब आधे से भी नीचे एमसीएक्स पर आ गई है। इधर एमसीएक्स और बाजार के भाव में भी अन्तर चल रहा है। आज सोना नकद में 146200 बताया गया और चांदी नकद में 2 लाख 5 हजार 200 रुपये बताई गई। आज का फिजिकल भाव भी दोपहर 1 बजे सामने आएगा।

इधर यह भी बताया गया कि दीपावली पर्व एकदम समीप है और अभी भी सोना-चांदी में जैसा उठाव चाहिए वैसा उठाव नहीं है। अभी भी व्यापारियों को उम्मीद है कि चांदी और नीचे जा सकती है, जिससे दीपावली की ग्राहकी में खरीदी का अच्छा प्रभाव दिखेगा। सोना भी थोड़ा और नीचे जा सकता है ऐसी धारणा बताई जा रही है।

अगर भाव थोड़े और कम होते हैं तो दीपावली पर खरीददारी अच्छी होगी, ऐसा जानकार बता रहे हैं। निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और वैश्विक संकेतों पर रहेगी। स्थानीय सराफा बाजार में भाव शहर, जीएसटी और मेकिंग चार्ज के हिसाब से अलग हो सकते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4