आज से स्काउट ग्राउंड चिमनबाग में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए स्थल का निरीक्षण निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने किया। अपर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। सफाई के अलावा अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए। आयुक्त ने सफाई व्यवस्था के क्रम में हर सिद्धि, मच्छी बाजार, मिल्लत नगर, मोती तबेला रोड, कलेक्टर चौराहा छत्रीपुरा, बंबई बाजार, कपड़ा मार्केट, सराफा एवं राजवाड़ा आदि क्षेत्रों में भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने देखा कि सीएसआई और दरोगा लखन मेलाने ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही की है इस पर उनके एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश भी दिए गए। छावनी क्षेत्र में कचरा प्वाइंट मिलने पर दरोगा, नवीन पंचवाल एवं सीएसआई का 1-1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। मच्छी ब़ाजार क्षेत्र में सड़क किनारे अनावश्यक रखे फर्नीचर एवं सामग्री के कारण हो रहे यातायात प्रभावित को दृष्टिगत रखते हुए रिमूव्हल विभाग के माध्यम से हटाने के निर्देश दिए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






