गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंदौर में 1 करोड़ से ज्यादा कीमत की 105 गाड़ियों का पंजीयन

2025 में हुआ था मात्र 83 गाड़ियों का पंजीयन

मध्य प्रदेश की व्यापारिक और औद्योगिक नगरी के रूप में पहचाने जाने वाले इंदौर में अब लग्जरी गाड़ी का शौक भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है कि इस वर्ष में अब तक शहर के नागरिकों के द्वारा एक करोड रुपए से ज्यादा कीमत वाली 105 गाड़ियों का पंजीयन कराया जा चुका है। जबकि वर्ष 2025 में पूरे साल में इस तरह की 83 गाड़ियों का ही पंजीयन हुआ था। जब व्यक्ति के पास अच्छी कमाई होती है तो फिर वह अच्छी सुख सुविधा की तरफ ध्यान देना शुरू करता है। अब बहुत सी कंपनियों के द्वारा एक करोड रुपए से ज्यादा कीमत की कार बाजार में निकाल दी गई है। तेज गति से चलने वाली और कार में बैठने वाले लोगों को भी सुविधाजनक सफर का एहसास होता है। यही कारण है कि अब बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा एक करोड रुपए से ज्यादा कीमत वाली कार खरीदना शुरू कर दिया गया है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2026 में 1 जनवरी से 14 अक्टूबर तक की अवधि में इंदौर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में एक करोड रुपए से ज्यादा कीमत वाली 105 कारों का पंजीयन किया गया है। अभी 1 जनवरी के नववर्ष और दीपावली के मौके पर भी इस तरह की कारों का पंजीयन बड़ी संख्या में होने की उम्मीद है। वर्ष 2025 में तो पूरे साल में ही इस तरह की 83 कार का पंजीयन हुआ था। इस साल जिस तरह से अभी से जोरदार पंजीयन हो रहा है उसे देखते हुए लगता है कि इस बार इंदौर में महंगी कारों का पंजीयन का नया रिकॉर्ड बनेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 October 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 October 2026, पृष्ठ 4